यूपी की खबरें : होली, ईद सहित आगामी पर्वों को लेकर बैठक, माहौल बिगाड़ने वालों पर एक्शन हो- मुख्यमंत्री
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहार को लेकर की बैठक, होली, ईद सहित आगामी पर्वों को लेकर बैठक, माहौल बिगाड़ने वालों पर एक्शन हो- मुख्यमंत्री , ऐसा एक्शन हो जो नजीर बने- मुख्यमंत्री योगी, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री , होली के रंग में भंग ना डलने पाए- मुख्यमंत्री , हर जगह पेट्रोलिंग बढ़ाए पुलिस- मुख्यमंत्री , सभी त्योहार शांति के साथ मनें- मुख्यमंत्री , उपद्रवियों पर सख्त एक्शन लें- मुख्यमंत्री योगी, पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली मिले- मुख्यमंत्री , पर्व, त्योहार भाईचारे के प्रतीक है- मुख्यमंत्री , अभद्र गीत-संगीत नहीं बजना चाहिए-योगी, उत्साह में किसी को आहत न करें-मुख्यमंत्री
➡️अब तक के खास समाचार➡️
➡️लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, 18 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए 2 यात्रियों के पास से बरामद, डीआरआई टीम ने की कार्रवाई, महिला और पुरुष यात्री गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी, पॉलिथीन पैकेट में छिपाकर लाई थी खेप
➡️लखनऊ- बर्लिंगटन चौराहे स्थित ग्लोब कैफे पर मारपीट, कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡️सहारनपुर- नागल पुलिस, गौकश बदमाश के बीच मुठभेड़, नांगल पुलिस, गोकश बदमाश के बीच मुठभेड़, गोकशी के केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शीतला खेड़ा-नैनसोब मार्ग पर हुई मुठभेड़, दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस हुई बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में कॉबिंग जारी, थाना नागल क्षेत्र की घटना
➡️मेरठ- पश्चिमांचल विद्युत निगम के हजारों कनेक्शन अचानक कटे, लखनऊ से भेजे गए ईमेल के बाद हजारों कनेक्शन कटे, प्रीपेड/स्मार्ट मीटर के कनेक्शन अचानक काट दिये गए, नेगेटिव बैलेंस पर कनेक्शन काटे, भुगतान के बाद बिजली नहीं, जिनका पैसा एडवांस में उनके भी कनेक्शन काटे गए, राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए निगम के अफसरों का खेल, मेरठ,नोएडा,बिजनौर में 25 हजार से ज्यादा कनेक्शन कटे, बिजली विभाग के अफसर कनेक्शन जोड़ने में नाकाम हुए, विभाग ने बिना जानकारी है लगाये स्मार्ट, प्रीपेड मीटर, रमजान, होली के पीक ऑवर्स में काट दिये गये कनेक्शन
➡️मुरादाबाद- प्रभारी मंत्री अनिल चौधरी को मिली शिकायतें, अनिल चौधरी को मिली अधिकारियों की शिकायतें, सरकारी नंबर नहीं उठाने पर जताई नाराज़गी, CUG नंबर नहीं उठाने का मामला बैठक में गूंजा, मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, जनप्रतिनिधियों, आम जनता के फोन जरूर उठाएं, किसी कारण फोन न उठा पाए तो कॉल बैक करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – प्रभारी मंत्री
➡️बहराइच- मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 10 से अधिक दुकानों पर की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से अपमिश्रित मिठाइयां बरामद, प्रशासन द्वारा नष्ट की गई अपमिश्रित मिठाइयां, दुकानदारों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा गया, बहराइच थाना पयागपुर इलाके का मामला
➡️चंदौली- पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ खूनी विवाद, मनबढ़ युवक ने ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, चार युवकों को लगी गोली, हालत गंभीर, सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती, 3 युवकों के सीने में, एक की जांघ में लगी गोली, आरोपी सूर्य प्रकाश उर्फ चुन्नू मौके से फरार, आरोपी की तलाश में दबिश जारी – सीओ, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡️हापुड़- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, दहेज में कार, पांच लाख रुपए की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी के आदेश पर पति सहित 6 पर केस, पिलखुवा कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
➡️मुरादाबाद- सिविल लाइन के पॉश इलाके में जमीन घोटाला, भू माफियाओं ने बेच डाली करोड़ों की जमीन, नजूल की सैकड़ों करोड़ की जमीन बेच डाली, ADM वित्त, फाइनेंस ने 5 लोगों को जारी किया नोटिस, सभी लोग बरेली के रहने वाले बताए जा रहे, 15 दिन में नोटिस का जवाब देने के आदेश
➡️मुरादाबाद- कारोबारी मो. असद की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी जफर अभी तक फरार, महिला जज के पिता थे मृतक असद, हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा जफर, पुलिस ने जफर समेत 6 लोगों पर दर्ज किया केस, 2 महीने से मांग रहा 10 लाख की रंगदारी, पैसे न देने पर दी थी जान से मारने की धमकी, नागफनी क्षेत्र में हुई वारदात
➡️मुरादाबाद- पाकबड़ा क्षेत्र में पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, बाइक चोर को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, हमले में पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, जाबिर नाम के युवक के परिवार में हुई थी मौत, मृतक की पत्नी ईद्दत पर बैठी थी, पुलिस जबरन घर में घुसने का आरोप, मौत वाले घर में घुसने का लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर का मामला
➡️हापुड़- ईरान और इजरायल युद्ध का मामला, युद्ध को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान, जंग में जीत और हार हो, ये अलग विषय- प्रमोद, युद्ध में मानवता, इंसानियत, जीवन हारती है-प्रमोद, हर एक कंट्री एटॉमिक पावर से सुसज्जित है-प्रमोद, किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं है-प्रमोद, समस्याओं के समाधान संवाद से है-प्रमोद कृष्णम
➡️हापुड़- होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 शराब तस्कर लवप्रीत, मुख्तियार गिरफ्तार, खादर क्षेत्र में बनाई जा रही थी जहसीली शराब, नीले ड्रम में बनाकर रखी गई थी कच्ची शराब, आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज, 100 लीटर से अधिक कच्ची बरामद हुई
➡️झांसी- थाना रक्सा पुलिस को बड़ी सफलता, लूट के केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी अंकुश परिहार दबोचा गया, कब्जे से तमंचा, कारतूस,2 फोन बरामद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
➡️बाराबंकी- खाद्य सुरक्षा की टीम का छापेमारी अभियान, सहायक आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, नगरीय क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया, मिष्ठान से गुझिया का नमूना लिया गया, तेल और दूध के कुल 25 नमूने जांचे गए
➡️रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था युवक, बछरावां क्षेत्र के शेखपुर समोधा गांव की घटना
➡️रायबरेली- 2 बाइक सवार 6 दबंगों ने युवक से की मारपीट, मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात छीनने का आरोप, घायल अवस्था में युवक को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी, 3 लाख 96 हजार के जेवरात लूटने का आरोप, बछरावां थाना क्षेत्र के पास की घटना
➡️झांसी- झांसी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म का आरोपी गोलू पाल गिरफ्तार, 8 महीने से गायब किशोरी बरामद, पॉक्सो एक्ट के तहत हुई कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, सीपरी थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️रायबरेली- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर चले कुल्हाड़ी और डंडे, मारपीट में तीन लोग गंभीर से हुए घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡️बहराइच- बाइक सवार किशोर के गले में फंसा मांझा, गले में मांझा फंसने से किशोर हुआ घायल, बहराइच मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती, थाना दरगाह इलाके के पास का मामला
➡️दिल्ली- समयपुर बादली इलाके में सनसनीखेज वारदात, महिला, 3 मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी को पकड़ा, आरोपी से पूछताछ में जुटी दिल्ली पुलिस, आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई थीं
➡️अमेरिका- खामेनेई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा, हमले में मारे गए खामेनेई- ट्रंप, इतिहास का सबसे क्रूर नेता मारा गया- ट्रंप, खामेनेई की मौत से दुनिया को न्याय, हमले में खामेनेई की बेटी, पोती की मौत, हमले में बेटी, दामाद और पोती की मौत, ईरान के शीर्ष सैन्य अफसरों की मौत-IDF, शीर्ष सैन्य अफसरों की हमले में मौत-IDF
➡️ईरान- ईरानी मीडिया के हवाले से बड़ी खबर, हमले में खामेनेई की मौत- प्रेस टीवी, ‘US-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत
➡ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के थाना लोनी कटरा में हुए सड़क हादसा का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश, साथ ही राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिया।
➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में पूजा-अर्चना कर देश में अमल चैन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री योगी ने कहा कि ‘होलिकोत्सव’ भारतीय संस्कृति का जीवन्त उत्सव, यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है।
➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने गोदौलिया पर निर्माणाधीन रोप-वे स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने तथा उतरने की सुदृढ़ व्यवस्था के दृष्टिगत तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। आमजन की सहूलियत को देखते हुए रोप-वे का समुचित किराया निर्धारित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धार्मिक स्थल श्रद्धा के केन्द्र हैं। इसके दृष्टिगत इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले दर्शनार्थियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस एवं मन्दिर प्रशासन को व्यवस्था में उचित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में निर्मित दुकानों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा विक्रय की जाने वाली सामग्रियों का उचित मूल्य लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटों एवं मन्दिरों के पास निर्माण कार्य के दौरान किसी भी ऐतिहासिक धरोहर का प्रत्येक दशा में संरक्षण किया जाए। उन्होंने मणिकर्णिका एवं हरिश्चन्द्र घाट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने नगर में सीवरेज एवं वॉटर सप्लाई हेतु अमृत-2 योजना के अन्तर्गत कार्यों को व्यवस्थित ढंग से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कार्यों की सघन मॉनिटरिंग हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मशीनों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने शहर में उपयुक्त स्थलों का चयन कर, वहां व्यवस्थित तरीके से वेण्डिंग ज़ोन बनाने के साथ ही नगर में कान्हा उपवन एवं स्ट्रीट डॉग सेण्टर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मुआवजा वितरित कर दालमण्डी सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत तारों की अण्डरग्राउण्ड केबलिंग का कार्य मानक के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। गर्मी के मौसम में कहीं भी पेयजल की समस्या न होने पाए।
मुख्यमंत्री जी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी धार्मिक क्रिया-कलाप धार्मिक स्थल के परिसर में ही किए जाएं। किसी भी नई परम्परा को अनुमति नहीं होगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि तीव्र आवाज वाले साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न हो तथा सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्क न किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोडीन कफ सिरप के मामलों में अवैध कारोबार में संलिप्त वास्तविक जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाए। पर्व एवं त्यौहारों के दृष्टिगत अवैध एवं जहरीली शराब की बिक्री कही भी न हो। शराब के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने जनपद में होली एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने लम्बित राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अविवादित वरासत से जुड़े लम्बित वादों का अविलम्ब निस्तारण किया जाए। अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें और मेरिट के आधार पर शिकायतों का समुचित समाधान सुनिश्चित कराएं। जनपद एवं कमिश्नरी स्तर पर व्यापार एवं उद्योग बन्धु तथा बैंकों की नियमित बैठकें करायी जाएं। इनमें प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। आमजन के प्रति पुलिस का विनम्र व्यवहार एवं शिकायतों के प्रति पुलिस द्वारा समुचित रिस्पॉन्स दिया जाए। सभी जिमों की जांच कराएं तथा यह सुनिश्चित कराया जाए कि इनमें महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था हो। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ ही इनमें संलिप्त पुलिस कर्मियों पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें की जाएं। इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी के समक्ष भविष्य की प्रस्तावित परियोजनाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये लागत की 74 परियोजनाएं संचालित हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री के समक्ष कानून-व्यवस्था, गौतस्करों एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही, अवैध शराब कारोबार, मिशन शक्ति, आगामी 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की तैयारियों तथा यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण दिया गया।
बैठक में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
➡ बरेली-एडीजी जोन में खेली गई फूलों की होली, ADG रमित शर्मा, DIG अजय साहनी रहे मौजूद, SSP अनुराग आर्य ने जमकर खेली होली, कोतवाली क्षेत्र के एडीजी जोन ऑफिस में आयोजन
➡ सिद्धार्थनगर- सीवान में अज्ञात कारणों से भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां, फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी, सदर क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास की घटना
➡ अलीगढ़- भूत उतारने के नाम पर महिला संग हैवानियत, हैवानियत करने का वीडियो हुआ वायरल, थाना पालीमुकीमपुर के दीनापुर का मामला
➡ हापुड़- बैंक में बुजुर्ग को हार्टअटैक, मौत, नगर पालिका से रिटायर्ड थे अशफाक, पेंशन लेने गए थे, CCTV वायरल हुआ, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ मेरठ- SSP ने कई थानेदारों का किया तबादला, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का तबादला, थाना किठौर का प्रभारी बनाया गया, सुमित तोमर लोहियानगर थानाध्यक्ष बने, महेश कुमार पल्लवपुरम थानाध्यक्ष बने, प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया, नेत्रपाल सिंह भी पुलिस लाइन भेजे गए, मोहनलाल को प्रभारी रिट सेल बनाया गया, हरि सिंह को सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी
➡ सोनभद्र- मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक्शन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस व SOG की कार्रवाई, 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, करीब 22.50 लाख के गांजे से 4 अरेस्ट, उड़ीसा निवासी चालक अनन्ता गिरफ्तार
➡ श्रावस्ती- ससुर ने बहु संग की छेड़छाड़, शिकायत लेकर थाने पहुंची बहू, पति को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, जबरन सुलहनामा पर अंगूठा लगवाने की बात, थाने के CCTV फुटेज जांच की मांग, गिलौला थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
➡ श्रावस्ती- खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री, मामले का वीडियो वायरल हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुटी, खुलेआम बिक्री लक्ष्मणपुर बाजार की घटना
➡ हापुड़- वर्चस्व को लेकर बाइक सवारों ने की फायरिंग, 6 से अधिक बाइक सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के लुखराडा की घटना
➡ रायबरेली- धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना, हिंदूवादी संगठन पदाधिकारियों का हंगामा, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज मुबारकपुर की घटना
➡ हापुड़- गन्ने से भरी बुग्गी किसान पर चढ़ी, किसान की मौके पर दर्दनाक मौत, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
➡ श्रावस्ती- धान कूटने वाली मशीन में फंसा मजदूर, मशीन में फंसकर एक मजदूर की मौत, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सिरसिया क्षेत्र के परसा देवतहा की घटना
➡ दिल्ली- इजरायल-ईरान युद्ध के बीच CBSE बोर्ड का फैसला, मिडिल ईस्ट के देशों में कल होने वाली परीक्षा रद्द, CBSE बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की कल परीक्षा को रद्द की, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान की स्थिति को लेकर फैसला, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल, होली के बाद नई तिथियों की घोषणा की जाएगी
➡ मेरठ- फर्जी जमीनी बैनामा कराने वाले अरेस्ट, गैर जनपद के लोगों को निशाना बनाते थे, 35 से 40 लाख रुपए की कर चुके हैं ठगी, 4 ठगों को गिरफ्तार कर हुआ खुलासा, गैंग सरगना जसबीर पर 17 से अधिक केस, सरधना पुलिस और स्वाट टीम का खुलासा
➡ सिद्धार्थनगर- इज़राइल में फंसा सिद्धार्थनगर का निवासी, शिवा सिंह 12 भारतीयों संग बंकर में सुरक्षित, बंकरों से वीडियो बनाकर पर भेजा
➡ मुज़फ्फरनगर- कैमरे लूट का पुलिस ने किया खुलासा, शूटिंग के नाम पर बुक करके लाए थे, कैमरामैन से 12 लाख के लूटे थे कैमरे, पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, लुटेरे विपिन सनी और हिमांशु अरेस्ट, कैमरे लेंस, गिम्बल, मॉनिटर, फिल्टर बरामद, थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस का खुलासा
➡ अम्बेडकरनगर- परिवार के 5 सदस्य ईरान में फंसे, दो दिनों से परिवार से कोई सम्पर्क नहीं, शहजादपुर अब्दुल्लापुर निवासी है एतबार हुसैन, पुत्र, दामाद, पुत्री, पुत्री के दो बच्चे ईरान में
➡ प्रतापगढ़- 50 हजार का इनामिया सत्यम मिश्रा अरेस्ट, युवती का अपहरण, हत्या कर फरार था, प्रयुक्त कार बरामद, लाश बरामद नहीं, कुंडा पुलिस ने दुखिया चौराहे से पकड़ा ।
