Headlines

निजी नर्सिंग होम में बच्चा जच्चा के मौत पर हंगामा

निजी नर्सिंग होम में बच्चा जच्चा के मौत पर हंगामा
परिजनों ने किया हॉस्पिटल में तोड़ फोड़
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सारण जिला के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय बाजार स्थित भगवानपुर महाविद्यालय के पीछे संचालित नेशनल हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला ने प्रसव के बाद बच्चा जच्चा के मौत हो जाने के बाद स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया । नाराज स्वजनों ने नर्सिंग होम में तोड़ फोड़ किया ।

जानकारी के अनुसार सारण जिले के सहाजीतपुर क्षेत्र के श्रीपुर गांव के अफरोज आलम की पत्नी लाडली खातून को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर भर्ती कराया था। इसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ और सोमवार को नार्मल डिलीवरी हुई। लेकिन बच्चा स्वस्थ नहीं था।

जिसके कारण उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चा को लेकर इलाज के लिए मशरक के गए ।जहाँ चिकित्सक ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी की स्थिति खराब होने के बाद उसे भी रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय ही महिला की मौत हो गई। वही हॉस्पिटल संचालक घटना के बाद से फरार है। हंगामा के खबर पर पुलिस लोगो को शांत कराने के जुटी हुई है ।

यह भी पढ़े

मशरक-छपरा-थावे रेलखंड पर चैनपुर-चरिहारा के बीच अंडरपास शुरू,आवागमन हुआ आसान और सुरक्षित

‘M’ फैक्टर ने कैसे बंगाल का भविष्य तय किया?

घुसपैठियों पर होगा कड़ा ऐक्शन- पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा 200 पार,कैसे?

सिधवलिया की खबरें : सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में किशोर लपाता

Leave a Reply

error: Content is protected !!