Headlines

मशरक अंचल कार्यालय में 10 दिवसीय भूकंप रोधी निर्माण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

मशरक अंचल कार्यालय में 10 दिवसीय भूकंप रोधी निर्माण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक अंचल कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय राजमिस्त्रियों को भूकंप रोधी भवन निर्माण की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा विशेषकर भूकंप की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

 

ज्ञात हो कि बिहार भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है। ऐसे में सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भवन निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह पहल की गई है, जिसके तहत प्रखंड स्तर पर राजमिस्त्रियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा भवन की मजबूत नींव तैयार करने, स्तंभ (कॉलम) एवं बीम की सही ढलाई, दीवारों की बंधाई की तकनीक, लिंटल बैंड, छत निर्माण तथा भूकंप के झटकों को सहने योग्य संरचना तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राजमिस्त्रियों के बीच प्रशिक्षण किट का वितरण किया। किट में निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक सामग्री एवं प्रशिक्षण पुस्तिका शामिल है, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास में सुविधा मिलेगी।सीओ सुमंत कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

 

यदि भवन निर्माण सही तकनीक से किया जाए तो भूकंप जैसी आपदाओं में भी बड़ी क्षति को रोका जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों को अपने कार्य में लागू करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षित राजमिस्त्री न केवल सुरक्षित निर्माण कार्य करेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।

 

वहीं थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने कहा कि आपदा के समय सजगता और पूर्व तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है।शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए राजमिस्त्री उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी वास्तविक निर्माण कार्य में इन तकनीकों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण शिविर क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुदृढ़ भवन निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह भी पढ़े

बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने  को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक

  खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

खेल मैदान को ट्रैक्टर से जुताई कर देने से  ग्रामीण आक्रोशित

Leave a Reply

error: Content is protected !!