बीडीसी की बैठक में विकास योजनाओं में अनियमितता का मुद्दा उठा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार मे प्रखंड विकास समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख माला देवी ने किया l बैठक के प्रथम चरण मे सभी जनप्रतिनियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारयों का परिचय एवं नया साल तथा होली, महाशिवरात्रि की शुभकामना दी गई l
बैठक मे मुखिया मुन्ना कुंवर उर्फ़ ब्रजेश कुमार ने महम्मदपुर चौक पर सामुदायिक शौचालय का मुद्दा उठाया जिस मुद्दे का त्वरित समाधान करते विधायक मिथिलेश तिवारी ने चलन्ट शौचालय यथाशीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया l वहीं,पूर्व प्रमुख सह चिंटू सिंह ने बाल विकास परियोजना कार्यालय मे अनियमितता एवं गोदभराई एवं अन्नपराशन योजना नही लागू करने का मुद्दा उठाया तथा सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई गई l
वहीं, बीडीसी सदस्य बिनोद मांझी और परशुराम सिंह ने विद्युत् विभाग एवं नल जल योजना मे भारी अनियमितता का मुद्दा उठाया तो, नल जल योजना एवं विद्युत् विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक जवाब दिया l राजस्व मे उठे सवालों का जवाब अंचल पदाधिकारी प्रीतिलत्ता ने संतोषप्रद जवाब दिया, तो नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय
कुमार ने बैठक मे अपील की कि अभी जनप्रतिनिधियों का सहभागिता अति आवश्यक है, तब प्रखंड का विकास हो पाएगा l प्रखंड प्रमुख माला देवी नए धन्यवाद ज्ञापन देकर बैठक की समाप्ति की l मौक़े पर, मुखिया रमेश सिंह, बीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य शामिल थे l
यह भी पढ़े
पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर होगा धनेश्वरनाथ मंदिर : विधायक मिथिलेश तिवारी
धरहरा कला में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया लाभ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने पटना में धूमधाम से मनाया 90वीँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
14 फरवरी 📜 मातृ-पितृ पूजन दिवस पर विशेष
विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग
“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार
