Headlines

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को एकमा प्रखंड के नलजल योजना के सभी अनुरक्षकों एवं भूमिदाताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वार्डों से आए भूमि दाताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

भूमिदाताओं ने बताया कि उन्होंने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना के लिए अपनी निजी जमीन उपलब्ध कराई थी। उस जमीन पर नल-जल योजना शुरू भी कर दी गई, लेकिन पिछले पांच वर्षों से भू-स्वामियों को मुआवजा प्राप्त नहीं हो सका है।

भुगतान के लिए वे कभी प्रखंड कार्यालय तो कभी जिला स्तर पर चक्कर लगा रहे हैं।
भूमिदाताओं का आरोप था कि भुगतान की राशि संबंधित पंचायतों के वार्ड सदस्य के खातों में भेज दी जाती है, लेकिन कई वार्ड सदस्य राशि मिलने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे उन्हें प्रतिकूल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायती राज पदाधिकारी सूरज कुमार ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और भुगतान संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान कर भूमिदाताओं को राहत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही ठोस कदम उठाएंगे।
बैठक में राजकुमार साह, योगेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, दशरथ यादव, शंभू राम, अच्छेलाल यादव सहित अन्य भूमिदाता शामिल थे।

यह भी पढ़े

डॉ. सी वी रमण पब्लिक स्कूल.  में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

मशरक में एफसीआई गोदाम के गाड़ियों से अनाज चोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग

बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिवस पर मशरक थाना परिसर में श्रमदान कार्यक्रम

राम श्रृंगार सिंह अमनौर  जदयू के दूसरी बार निर्विरोध अध्‍यक्ष बने

मशरक थाना का टॉप-10 अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार

 रामाधार सिंह लगातार पांचवीं बार मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने

AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया,क्यों?

बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!