Headlines

टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी 

टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 96 रन से पटखनी देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। हिस्ट्री को डिफीट और रिपीट करने के नारे के साथ टू्र्नामेंट में उतरी टीम इंडिया ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट क नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया था और न्यूजीलैंड के सामने खिताबी जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

ऐसे में कीवी टीम सवा लाख दर्शकों के सामने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बतौर मेजबान टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली और तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत के लिए मैच में जीत की नींव संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करके रखी। तीनों ने मिलकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक ने 21 गेंद में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की आतिशी पारी खेली। अंत में भारत ने जल्दी जल्दी चार विकेट गंवा दिए। एक ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट(संजू, ईशान और सर्या) लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। 15 से 19 ओवर क बीच टीम इंडिया 4 ओवर में केवल 24 रन बना सकी थी और 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोरे और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचा दिया।

जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट (26 गेंद में 52)के अलावा टॉप ऑर्डर का और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। फिन ऐलन (9), रचिन रवींद्र(1), ग्लेन फिलिप्स (5), मार्क चैपमैन (3) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 72 रन पर 5 विकेट गंवाकर कीवी टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई थी। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर को थोड़ी देर डेरिल मिचेल का साथ मिला। दोनों 100 रन के पार टीम को ले गए। पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन रन बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। एक-एक सफलता हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को मिली।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत के लिए संजू सैमसन 89(46), अभिषेक शर्मा 52(21) और ईशान किशन 54(25) रन की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन की पारी खेली और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जिमी नीशम ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिले।

भारतीय क्रिकेट टीम (India national Cricket team):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket team):

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्की, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉन्वे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी।

भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11:
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्च चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन।

Leave a Reply

error: Content is protected !!