Headlines

कुचायकोट में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में 1405.29 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद

कुचायकोट में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में 1405.29 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखर भिंडा में अर्जुन कुशवाहा के घर में भाड़े पर रह रहे व्यक्तियों के द्वारा अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना दिनांक 11.03.2026 को प्राप्त हुई।

> सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष कुचायकोट के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमारी की गई।

> छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर तीन व्यक्ति भागने लगे, पुलिस बल द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, परंतु वे अंधेरे का लाभ उठाकर वे फरार हो गए। फरार व्यक्तियों की पहचान (01) पवन कुमार, (02) राहुल कुमार, दोनों पिता जितेंद्र प्रसाद, सा०-परसौनी खास तथा (03) जियाउल हक पिता समसुल हक, सा०-असंदी महुअवा, तीनों थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज के रूप में की गई।

➤ तलाशी के क्रम में उक्त स्थान से भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद की गई। देशी शराब 715.8 लीटर तथा विदेशी शराब 689.49 लीटर, कुल मिलाकर देशी/विदेशी 1405.29 लीटर शराब बरामद की गई।

> बरामद शराब को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कुचायकोट थाना कांड संख्या-123/26, दिनांक-11.03.26 दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

▶ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

➤ वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

बरामद समानः-

देशी शराब-715.8 लीटर
विदेशी शराब 689.49 लीटर
कुल देशी/विदेशी शराब 1405.29 लीटर

यह भी पढ़े

हाजीपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 17 साल बाद जेल से निकलकर कर रहा था दुकान लूट की तैयारी

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पंकज कुमार के ठिकानों 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद

जमुई के गरसंडा पुल के पास 8 गिरफ्तार :पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किए

शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद

सीवान  पुलिस ने  बसंतपुर के अरूण ज्वेलर्स  लूटकांड का  किया उद्भेदन, एक महिला सहित तीन अभियुक्तों का गिरफ्तार  

Leave a Reply

error: Content is protected !!