सिसवन की खबरें : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

आगामी ईद और रामनवमी के शुभ अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने कहा कि दोनों त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और किसी भी असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में शमीम अहमद,रमेश तिवारी,बंटी गुप्ता,गोपाल पांडेय,राजू प्रसाद सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ग्यासपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यासपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में 28 पीस ऑफिसर चॉइस, 30 पीस रॉयल स्टॉक और 36 पीस बियर शामिल हैं।
थाना प्रभारी शुभांकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और कुल 31 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शराबी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में कचनार गांव निवासी नागेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए सिसवन न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े
सारण की बेटी सृष्टि पांडेय का भारतीय सेना में अधिकारी पद पर हुआ चयन, जिले का नाम किया रौशन
किशनगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:चार सदस्य गिरफ्तार
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय
रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम
