Headlines

साइंस में जिले में तीसरा स्थान, दीपशिखा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान — 466 अंक हासिल

साइंस में जिले में तीसरा स्थान, दीपशिखा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान — 466 अंक हासिल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के बहुआरा गांव स्थित महंत रामस्वरूप दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीपशिखा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12 वीं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंस संकाय में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।दीपशिखा बली विशुनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।दीपशिखा ने कुल 466 अंक (93.2 प्रतिशत) प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

 

परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनकी बड़ी बहन ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया।दीपशिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया।

 

वहीं, विद्यालय परिवार ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बड़ी बहन ने बताया कि मां का निधनं हो चुका है, वहीं पिता रोजगार को दिल्ली रहते हैं।

यह भी पढ़े

बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बेहतर करने वाले छात्र छात्रा पुरस्कृत 

सीवान की बेटियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया अपना परचम

बिहार टॉपर बनी सानी बसंतपुर की बेटी अमृता, पूरे बिहार में 9वा स्थान

बिहार में जमीन सर्वे पर लगा ग्रहण, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित

ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा,क्यों?

धुरंधर को बस फिल्म की तरह क्यों ले…जबकि ये सच्चाई बयां कर रही है

युगादि मित्र मिलन 2026 @ कला आश्रम, अदिलाबाद

इतिहास के हाशिये पर खड़े बिहार संस्थापक सच्चिदानंद सिंहा

Leave a Reply

error: Content is protected !!