Headlines

मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य स्तर पर प्रथम स्थान से कायाकल्प अवार्ड से हुआ सम्मानित

मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य स्तर पर प्रथम स्थान से कायाकल्प अवार्ड से हुआ सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार): :

सारण जिला के मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को उत्कृष्ट स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय ‘कायाकल्प अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह केंद्र राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही, राज्य स्तर पर विजेता अस्पतालों में शामिल है और इसे प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है।

 

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और साफ-सफाई के लिए यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है।इससे पहले मांझी CHC ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

 

कायाकल्प विजेता अस्पताल को पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी, जिसमें से 25% राशि स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बांटी जाएगी। इस अवार्ड के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और उत्कृष्ट रोगी सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

पुरस्कार पाने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़े

10 हजार के इनामी व वांछित अपराधी सलाम गिरफ्तार

दलपीठी का लोक और उसकी रसोई

सराय थानान्तर्गत सी.एस.पी. संचालक के साथ लूट कांड का सफल उद्भेदन

पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!