Headlines

सिधवलिया की खबरें : बैकुंठपुर बीईओ पर 8 लाख का गबन का आरोप साक्ष्‍य विहीन

सिधवलिया की खबरें : बैकुंठपुर बीईओ पर 8 लाख का गबन का आरोप साक्ष्‍य विहीन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी पर 12 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल कुमार नामक एक व्यक्ति द्वारा 8 लाख रूपये का गवन करने का आरोप लगाया गया है जो गलत एवं निराधार है।  क्योंकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी वर्ष 2021 में प्रखंड संसाधन केंद्र बैकुंठपुर में योगदान की है जबकि उक्त शिक्षक का योगदान तिथि वर्ष 2018 है । वही प्रखंड संसाधन केंद्र में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत शाहबाज आलम पर भी आरोप लगाया गया है । जबकि शाहबाज आलम वर्ष 2025 में इस कार्यालय में कार्यरत है।  इस आरोप का मुख्य उद्देश्‍य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को डरना एवं साजिश के तहत फसाने की कोशिश मात्र है ।

साक्ष्‍य के तौर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपना पक्ष भी रखा गया और बताया गया कि जिस विद्यालय में वह कार्यरत होने का बात बता रहा है उस विद्यालय के हेड मास्टर अरविंद सिंह पर भी कुछ दिन पहले 8 लाख रूपये गबन का आरोप लगाया है ।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस आशय की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से की गई है।  वहीं अरबिंद सिंह हेडमास्टर से पूछताछ की गई तो पता चला कि राहुल कुमार नाम का कोई भी शिक्षक एन पी एस महारानी हथियाही में कभी भी कार्यरत नहीं रहा है । इसका नाम ई शिक्षाकोष पर दिख रहा था जिसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है। इस तरह का कार्य बदनाम करने के नियत से किया जा रहा है जबकि इसका कोई साक्ष्य नहीं है।

 

अंग्रेजी शराब और बियर के साथ एक महिला को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने सिधवलिया थाने के फूटानीगंज, सदौआ गाँव मे छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया,वहीं एक आरोपी भागने मे सफल हो गया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमे 54 लीटर अंग्रेजी शराब और 72 लीटर बियर बरामद कर एक आरोपी मनोज देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया गया l वहीं, एक आरोपी रंजन यादव भागने मे सफल हो गया जिसके विरुद्ध प्राथमिकी कर छानबीन शुरु कर दी गई है l

 

दो फरार  आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के रामपुर गाँव मे छापेमारी कर शराब बेचने के पूर्व के फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया l दरोगा पिंकी कुमारी ने बताया कि रामपुर के शराब बेचने के आरोपी महेंद्र प्रसाद और पिंकी देवी कई माह से फरार चल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया गया l

 

बरहिमा गांव से बाइक से 11लीटर अंग्रेजी शराबद बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के बरहिमा गाँव मे छापेमारी कर 11 लीटर अंग्रेजी शराब लदी बाईक को जप्त किया,वहीं, पुलिस को देखकर शराब बेचने का आरोपी फरार हो गया ल थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि फरार आरोपी बरहिमा के कुणाल कु. सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है l

यह भी पढ़े

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, साइबर गैंग का खुलासा!

सिसवन की खबरें :  आगामी जनगणना को लेकर कर्मियों को 16-24 अप्रैल तक मिलेगा प्रशिक्षण

सीवान पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर एक घंटे के अंदर अपहृत बालक सकुशल बरामद किया

जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं- जिला पदाधिकारी, सीवान

Leave a Reply

error: Content is protected !!