वाहन जांच के दौरान दूल्हे की गाडी रोक कर एसएसपी ने जांच कारवाई
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र में उस वक्त हलचल मच गई जब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की मौजूदगी में चल रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक दूल्हे की गाड़ी को भी रोककर तलाशी ली गई। जलालपुर चौक पर चल रहे इस अभियान में पुलिस ने किसी को भी छूट नहीं दी, जिससे आम लोगों के बीच सख्ती का स्पष्ट संदेश गया।
मंगलवार को भेलदी थाना द्वारा जलालपुर चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण की उपस्थिति में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-1) के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई।
इसी क्रम में एक बारात जा रही गाड़ी को भी रोका गया, जिसमें दूल्हा सवार था। पुलिस ने गाड़ी की पूरी तरह तलाशी ली और दस्तावेजों की जांच की। हालांकि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया, जिसके बाद गाड़ी को आगे जाने की अनुमति दे दी गई।
यह भी पढ़ें
मशरक में हत्या के कांड में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास और 25,000 रूपए की अर्थदण्ड
हत्या कांड में 01 अभियुक्त को 03 वर्ष एवं 4 माह का कारावास और 5,000 रूपए की अर्थदण्ड
आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम
रघुनाथपुर : बंगाल और असम में हुई प्रचंड जीत पर बंटी मिठाइयां और फूटे पटाखे
असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?
‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी
पत्रकारिता का ‘ऑस्कर’:दो भारतीय पत्रकारों ने जीता पुलित्जर
बंगाल में भाजपा ने कैसे 53 सीटों पर लगाई सेंध?
