Headlines

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

सिलेंडर बिना घर पहुंचे आ रहे हैं डिलीवरी के मैसेज

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क (झारखंड):

रांची में गैस कंपनियां और जिला प्रशासन एलपीजी सिलेंडर के सुचारू रूप से संचालन को लेकर चाहे कितना भी दावे करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को लेकर काफी सख्त अभियान चला रहे है लेकिन इसी बीच कुछ गैस एजेंसियां उनके आदेश को ढेंगा दिखाते नजर आ रही है। जब लाइव दैनिक की टीम शहर के प्रमुख गैस एजेंसी अशोक नगर स्थित आनंद गैस सर्विस पहुंची तो वहां उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं सामना हुआ। पिछले 15 दिनों के अंदर दो बार टीम वहां पहुंची तो पता चला कि कैसे आनंद गैस सर्विस अपनी मनमानी कर रही है।

उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों पर गैस की डिलीवरी हुए बिना उनके पास डिलीवरी होने के मैसेज आ रहे है और दुबारा गैस बुक नहीं हो रहा है। रोजाना ऐसे दर्जनों मामले आ रहे है और उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगा रहे है। कई ऐसे भी मामले आये जहां बुकिंग के एक महीने बाद भी सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचा है।

रांची उपायुक्त का आदेश है कि घरों पर गैस की डिलीवरी करनी होगी लेकिन उनके आदेश को ताख पर रखते हुए आनंद गैस सर्विस के वेंडर एलपीजी दे रहे है इसकी शिकायतें लोगों ने की। खासतौर पर छोटू नाम के वेंडर को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मिली कि वो अपनी मनमानी चलाता है, किसी क्षेत्र में ही सिर्फ वो डिलीवरी करने बस जाता है। कई लोगों ने बताया कि उनके पास गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा लेकिन मैसेज डिलीवरी का आ गया है अब वो आनंद गैस एजेंसी के कई दिनों से चक्कर लगा रहे है।
आनंद गैस सर्विस को लेकर बस इतनी ही शिकायत नहीं है। कई ग्राहकों ने बताया कि उपायुक्त का आदेश है कि सिर्फ फोन के माध्यम से ही बुकिंग होगी लेकिन उनके फोन से बुकिंग नहीं हो रही है। पिछले 15 दिनों से चक्कर लगा रहे है पहले कहा गया कि केवाईसी करानी होगी, केवाईसी के बाद बुकिंग हो जाएगी। लेकिन केवाईसी के बाद कई दिनों तक नंबर नहीं लगा। कई दिनों तक आनंद गैस सर्विस का चक्कर लगाने के बाद कहा गया कि बुकिंग हो गई है लेकिन डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) नंबर नहीं आया है। आनंद गैस सर्विस के कर्मचारी ने बताया कि अगले दस दिनों में डीएसी नंबर आएगा।

 

यह भी पढ़े

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :   पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण को लेकर प्रपत्र-1 का प्रकाशन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रामनगर में ब्लाक स्तर पर मासिक बैठक सम्पन्न

चुनाव बाद बंगाल में हिंसा का शमन कैसे संभव है ?

नेनुआ के फूल: जीवन की सबसे बड़ी सच्चाइयां अक्सर सबसे साधारण रूपों में छिपी होती हैं

पकड़ौवा बियाह:सामाजिक दबाव का पुराना संस्करण

Leave a Reply

error: Content is protected !!