सिधवलिया की खबरें : बकरी चराने गये दो बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बरहिमा डीह गांव में बकरी चराने गए दो बच्चों की पोखरे में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हो गई l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l
बता दें कि शनिवार के सुबह नौ बजे बरहिमा डीह के हरेंद्र महतो के आठ वर्षीय पुत्र श्रेयांश कुमार और सुरेंद्र महतो की सात वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी अन्य बच्चों के साथ बरहिमा डीह के पश्चिम स्थित पोखड़े की तरफ बकरी चराने गए l थोड़ी देर के बाद सभी बच्चों ने पोखड़े में नहाने लगे l परंतु कुछ देर के बाद उक्त दोनों बच्चों, श्रेयांश और सोनाली के पैर फिसलने के कारण डूब गए l
डूबते देखकर अन्य बच्चों ने गांव में जाकर परिजनों को बताया l मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली ले गए,परंतु चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया l सूचना पाकर पहुंची सिधवलिया थाने की पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया l दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया l वहीं, दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है l गांव में मातम छाए हुए l l
अंग्रेजी शरब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने गुप्त सूचना पाकर बरौली थाने के कहला वार्ड नंबर 5 में तथा महम्मदपुर थाने के कुशहर वार्ड नंबर 3 में छापेमारी कर 5 लीटर कच्चा स्प्रिट और 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया तथा पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया l
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पाकर कहला के वार्ड नंबर 5 में छापेमारी की जिसमें 5 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया l वहीं, पुलिस को देखकर कहला वार्ड नंबर 5 के ही लतारी मांझी भागने में सफल हो गया l

वहीं, उत्पाद टीम ने महम्मदपुर थाने के कुशहर वार्ड नंबर 3 में छापेमारी की जिसमें 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कुशहर के ही अनोरव कुमार को गिरफ्तार किया l टीम ने उक्त तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दो गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में भेज दिया l
यह भी पढ़े
ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान
काठपेंटर के घर रात्रि में लाखों की चोरी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
अब हाईटेक होगा छपरा सदर अस्पताल, मरीजों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं
ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान
