Headlines

 सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया (गोपालगंज)।

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सकला गांव में बच्चियों के स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। मामले को लेकर सकला गांव निवासी अनीता देवी ने सिधवलिया थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में अनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके घर के पास पानी जमा रहने से बच्चियों को पढ़ाई के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी कारण वे सफाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी आशा देवी, विक्की कुमार, लक्खी कुमार और रवि कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू, डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके नाक का सोने का टॉप भी छीन लिया गया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा

कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

  निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार

सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक

श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय में उपस्थिति एवं फोन चालू रखने के आदेश पर शिक्षकों में रोष, आदेश वापस लेने की मांग तेज।

56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार  अभियुक्त गिरफ्तार

 सीवान पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का किया उद्भेन

 

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!