Headlines

मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट के द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट के द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट सिधवलिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

इस अवसर पर मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी एवं कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में मिल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में पौधारोपण किया गया l कार्यक्रम में मिल में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया l

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है l

 

कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पौधा पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ हमारा जीवन रक्षक भी है l कार्यक्रम में डिस्टिलरी हेड प्रदीप शुक्ला,एकाउंट हेड सुशील जयसवाल एचआर हेड दिनेश तिवारी, मधुप श्रीवास्तव, राकेश गुसाईं, एच.बी. पाल सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के संकल्प के साथ किया गया l

यह भी पढ़े

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया

सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज

पटना में निगरानी विभाग  ने  फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!