Headlines

एनएच-27 से बालू लदा ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

एनएच-27 से बालू लदा ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

श्रीनारद मीडिया,  सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के   महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर स्थित एनएच-27 से बालू लदा एक ट्रक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। ट्रक मालिक द्वारा काफी खोजबीन के बाद वाहन का पता नहीं चलने पर महम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव निवासी ट्रक मालिक नंदलाल राय का ट्रक बालू लेकर कुशहर बालू मंडी पहुंचा था। चालक बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर भोजन करने अपने घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक की चोरी कर लिया।

बृहस्पतिवार की सुबह जब वाहन के ड्राइवर ट्रक के पास पहुंचे तो वह गायब मिला। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
नंदलाल राय ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ है। मामले की सूचना पाकर पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है l

यह भी पढ़े

जन सहयोग से  छठ पूजा घाट  का हुआ जीर्णोद्धार

सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार

Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा

मशरक की खबरें :  सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर

सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!