पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण
मुहर्रम की तैयारी की समीक्षा की
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना का पुलिस अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने रविवार को देर शाम तक वार्षिक निरीक्षण एवं जांच किया ।
इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से कांडों का निष्पादन , शराब बरामदगी , कुर्की जप्ती, लंबित कांडों , दीवा , संध्या एवं रात्रि गस्ति, वाहन जांच , बैंक सुरक्षा आदि का गहनता से जांच किया । इस अवसर पर वर्तमान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब के बड़े बड़े खेप पकड़े जाने , जहरीली शराब कांड के फरार अभियुक्तों के घरों की कुर्की जप्ती का भी जांच किया।
इस अवसर पर मुहर्रम को लेकर थाना द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई । इस अवसर बीपर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह , एस आई अनिल कुमार सिंह एवं दुर्गा प्रसाद राय पीएसआई छपित कुमार चौबे , पीएसआई पूजा कुमारी , पीएसआई सुनील कुमार एवं मदन कुमार आदि उपस्थित थे ।
मारपीट में मौत के मामले में दो महिला गिरफ्तार
संसू जागरण भगवानपुर हाट ( सिवान ):
थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के अक्षयवर महतो के साथ मारपीट करने तथा घायलावस्था में इलाज के दौरान सिवान में शनिवार की रात हुई मौत के मामले में मारपीट के तीन महिला आरोपितों में पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिलाओं में कुकमी देवी तथा पाकी कुमारी शामिल है ।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद
शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर
मशरक की खबरें – अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका
