Headlines

सुपौल : सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में तीन युवकों पर केस दर्ज

सुपौल : सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के मामले में तीन युवकों पर केस दर्ज

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल करने और धमकी भरे अंदाज में पोस्ट साझा करने के मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और फोटो का लिंक प्राप्त हुआ। जांच में पाया गया कि तीन युवक कथित रूप से अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में बाबू दुश्मनी किए तो अपना छाती मजबूत रखना जैसे धमकी भरे गीत का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

साथ ही वीडियो पर सुपौल जिला किंग ऑफ लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर इसका व्यापक प्रसार हुआ। हालांकि इस वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। इधर, प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेल्ही गांव वार्ड तीन निवासी ललन कुमार शर्मा, बजरंग कुमार शर्मा एवं नीरज कुमार शर्मा के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर वीडियो अपलोड करना कानूनन गंभीर अपराध है। वायरल वीडियो के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे हथियार की वैधता, उसकी वास्तविकता तथा मामले के अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है。

यह भी पढ़ें

मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना

मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!