Headlines

गया जी में जहानाबाद के चार युवक गिरफ्तार, होंडा सिटी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद

गया जी में जहानाबाद के चार युवक गिरफ्तार, होंडा सिटी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

गया जी में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से 132 बोतल विदेशी शराब और 672 केन बीयर बरामद की है. इस मामले में जहानाबाद जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला

उत्पाद विभाग की टीम ने बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इस दौरान एक होंडा सिटी कार की जांच की गई, जिसमें 132 बोतल विदेशी शराब, 672 केन बीयर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी चंदन कुमार राम, काको थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रोशन कुमार शर्मा, कुंदन कुमार कश्यप तथा बढ़ौना गांव निवासी सिकु कुमार के रूप में हुई है.

उत्पाद विभाग ने क्या बताया?

सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होंडा सिटी कार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, इस कथित धंधे में लाइनअप करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई?

उत्पाद विभाग के अनुसार दारोगा के बयान पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें

मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी

सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद

डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!