Headlines

सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि

सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
गुरू के कृपा से ही सबकुछ प्राप्त होता है

श्रीनारद मीडिया,  मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):


। देवरहा बाबा भगवान के स्वरूप थे। उनके दर्शन से पाप ताप मिटती थी। उनके बताए मार्ग पर आज देश अग्रसर हो रहा है। इनके भविष्यवाणी से राम मंदिर के कार्य निर्विघ्न और शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। उक्त बातें अमनौर प्रखंड के सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में संत श्रीधर बाबा ने देवरहा बाबा के 36 वी पुण्यतिथि कार्यक्रम में कहीं। इससे पूर्व देवरहा बाबा के प्रतिमा का महाभिषेक पूजन आरती की गई। इस दौरान दर्जनों बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण की गई।

पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहाकि श्रीधर बाबा ने अपने गुरू देवरहा बाबा के नाम से कॉलेज हॉस्पिटल धर्मशाला बना उदाहरण पेश किया की कभी अपने गुरू अपने कितने भी बड़े हो जाए अपने गुरू माता को नहीं भूलना चाहिए। समाजसेवी संजीत सिंह ने कहाकि भारत संत महात्माओं की धरती है। मौके पर रवि सिंह , डॉ प्रभु यादव, डॉ कृष्णा यादव, डॉ दीपक कुमार, महेश राय, दिनेश राय , अजय राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

पोखरा में स्नान करने के दौरान  युवक का डूबने से  हो गई मौत 

 अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!