जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश
विश्व जनसंख्या दिवस पर मांझी सीएचसी से अभियान का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने परिवार नियोजन किट वितरित कर की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान दंपतियों को परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों की जानकारी देने के साथ-साथ छोटे परिवार के लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जन्मांतराल के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं तथा उपलब्ध साधनों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज की नींव है, इसलिए लोगों को बिना किसी संकोच के परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए।
अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर जनसंख्या स्थिरता के लक्ष्य को सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से इस पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
यह भी पढ़ें
सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
पोखरा में स्नान करने के दौरान युवक का डूबने से हो गई मौत
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
