सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी में गुरुवार को बेलाल मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मिसकार टोली निवासी कौशर अली के रूप में हुई है.दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय लोगों के अनुसार मकान से तेज दुर्गंध और संदिग्ध स्थिति का आभास होने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा खुलवाकर जब पुलिस अंदर गई तो युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला.
शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.मोटर चोरी के दौरान करंट लगने की आशंका सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मकान में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था. वह मोटर चोरी के लिए बिजली का तार काट रहा था. इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें
बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान
12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
