Headlines

पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

एकमा में जेपी सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

श्रीनारद मीडिया,  के. के. सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

रविवार की देर शाम नवबिहार टाइम्स अखबार के उप संपादक एवं जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव अपने पैतृक जिले के भ्रमण के दौरान सड़क मार्ग से एकमा पहुंचे। इस दौरान वे एकमा बस स्टैंड के समीप समाजसेवी योगेंद्र शर्मा के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर कुछ देर के लिए रुके, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व नवबिहार टाइम्स अखबार के सारण जिला ब्यूरो चीफ एवं शिक्षाविद के. के. सिंह सेंगर व समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी योगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोतीचंद प्रसाद, संजीत कुमार अकेला, कामरेड विक्रमा मांझी, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, पीयूष कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यहां मौजूद सभी ने निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज के विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सरकार की महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली योजना पर भी चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए सारण जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियानों की सराहना की गई। विशेष रूप से वर्तमान में दैनिक भास्कर द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान की पहल को अनुकरणीय बताते हुए इसे जनभागीदारी से और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में मीडिया एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, समाजसेवी एवं पत्रकार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

जीरादेई से जनसुराज की जत्था प्रशांत के नामांकन में पटना 

सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट

गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार

जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा

जिला उद्योग केंद्र में रोजगार सृजन को लेकर हुई बैठक 

यूपी की खबरें :  गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!