महावीरी विजयहाता की ताइक्वांडो टीम ने मचाया तहलका
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता की ताइक्वांडो टीम ने राजगीर में आयोजित 37 वीं क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में धूम मचा दी। महावीरी विजयहाता विद्यालय के खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार एवं झारखंड की अन्य सभी टीमों पर अपना दबदबा साबित कर दिया। विजयहाता की टीम ने 08 गोल्ड, 06 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी (08) :
भैया हर्ष राज, भैया यशराज, बहन अक्षरा कुमारी, बहन ज्योति कुमारी, बहन रिद्धि, बहन हिना रब्बानी, बहन कियारा प्रकाश, बहन परी कुमारी
सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाड़ी (06) :
भैया आरव करन, भैया आदित्य राज, भैया पंकज यादव, भैया रोहित कुमार, भैया जिगर कुमार तथा बहन कीर्ति राज
ब्रॉन्ज़ मेडल पाने वाले खिलाड़ी कुल -10
महावीरी विजयहाता के क्रीड़ा प्रमुख आचार्य जिउत चक्रवर्ती तथा शारीरिक आचार्य कुंदन कुमार की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार तथा सभी आचार्य बंधु-भगिनी ने अपार हर्ष व्यक्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव श्री राम लाल सिंह, विभाग निरीक्षक श्री अनिल कुमार राम, महावीरी विजयहाता के अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी,सचिव शंभु गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीव नारायण, तथा क्षेत्रीय मीडिया समन्वयक श्री नवीन सिंह परमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
संपूर्ण महावीरी विद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता को भैया-बहनों के अनुशासन, कठोर परिश्रम एवं नियमित अभ्यास का प्रतिफल बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि इन परिणामों से महावीरी विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। इन विजेताओं के लौटने पर इनका भव्य स्वागत करने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट
गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़
50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा
