जीरादेई से जनसुराज की जत्था प्रशांत के नामांकन में पटना
बांकीपुर विधान सभा की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जनसुराज को – डा कृष्ण
2022 को जीरादेई में बनी थी जनसुराज की पहली समिति ।
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड से सोमवार को जनसुराज की जत्था प्रशांत किशोर के नामांकन में शामिल होने पटना पहुंची ।जनसुराज का नेता डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सरकार के समकक्ष का सही तरीका जनसुराज के पास है ।
डा सिंह ने बताया कि बांके पुर विधानसभा की जनता प्रशांत किशोर को बिहार की सदन में भेजने का मन बना चुकी है जिसका झलक नामांकन में उपस्थित जनसैलाब ने सिद्ध कर दिया ।
जनसुराज के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर के समकक्ष 2022 में जनसुराज की बिहार की पहली समिति बनी थी ।उन्होंने बताया कि यहां से दर्जनों जनसुराजी बांके पुर विधानसभा में डोर टू डोर जाकर प्रशांत किशोर को जीताने के लिए अपील कर रहे है ।
इस मौके पर जनसुराज के नेता पूर्व डीजीपी जेपी सिंह ,जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह ,राम कुमार दूबे, इसराइल अंसारी , अजेंद्र पांडेय सहित दर्जनों जन सुराज के साथी शामिल थे।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट
गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़
50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा
