Siswan: अंजली कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.2% अंकों के साथ पाई सफलता
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, सिसवन, सिवान (बिहार)

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी की छात्रा व हरिचन्द्र शाह की सुपुत्री अंजली कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय में 86.2% अंकों के साथ सफलता पाई है। अंजलि ने 500 अंकों में 431 अंक प्राप्त किए हैं अंजलि की सफलता पर परिवार और सगे संबंधियों सहित गुरुजनों में खुशी का माहौल है सभी ने उनको बधाइयां दी है।
जिनमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर पांडे, शिक्षक श्याम प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, आशुतोष पटेल, मिथिलेश कुमार प्रसाद, त्रिपुरेस तिवारी, ईश्वर देव यादव, पीयूष कुमार तथा शिक्षिका अंजली कुमारी, कुमारी नीतू मद्धेशिया, प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े
सीवान की बेटियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया अपना परचम
बिहार टॉपर बनी सानी बसंतपुर की बेटी अमृता, पूरे बिहार में 9वा स्थान
बिहार में जमीन सर्वे पर लगा ग्रहण, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित
ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा,क्यों?
धुरंधर को बस फिल्म की तरह क्यों ले…जबकि ये सच्चाई बयां कर रही है
