बबन कुंवर सेवा समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधैला में बबन कुंवर सेवा समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों को कॉपी आदि लेखन सामग्री दी गई, वहीं नाश्ते के रूप में बिस्किट भी प्रदान किए गए। इस पहल से छात्रों में उत्साह देखा गया और विद्यालय का माहौल सकारात्मक बना रहा।
इस अवसर पर मांझी प्रखंड जदयू नेता दयानंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, शिक्षक वीरेंद्र सिंह, सचिन गिरि, बबन कुंवर सेवा समिति के सचिव अमित कुमार सिंह, सदस्य धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन व समिति के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यालय व विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें
बिहार में खुलेंगे 208 डिग्री कॉलेज
सीवान भगवानपुर हाट के रितेश तिवारी पश्चिम बंगाल के काशीपुर बेलगछिया सीट से बीजेपी विधायक निर्वाचित
वाहन जांच के दौरान दूल्हे की गाडी रोक कर एसएसपी ने जांच कारवाई
मशरक में हत्या के कांड में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास और 25,000 रूपए की अर्थदण्ड
हत्या कांड में 01 अभियुक्त को 03 वर्ष एवं 4 माह का कारावास और 5,000 रूपए की अर्थदण्ड
आरा में सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल, एसपी ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच टीम
रघुनाथपुर : बंगाल और असम में हुई प्रचंड जीत पर बंटी मिठाइयां और फूटे पटाखे
असम में विपक्ष में बैठेंगे केवल मुस्लिम विधायक,कैसे?
‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’-ममता बनर्जी
