बरहिमा टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में वृृद्ध की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमां टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई l मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मठिया निवासी मथुरा महतो के 76 वर्षीय पुत्र रामआशीष महतो के रूप में की गई l मौके पर पहुंची थाने पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l
बताया जा रहा है की राम आशीष महतो बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे कि इसी दौरान बरहीमा टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी l घटना की खबर पर सिधवलिया थाने के दरोगा महेंद्र राम दल बल के साथ पहुंचे और घायल रामाशीष महतो तथा बाइक सवार हरसद मियां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया l
इलाज के क्रम में रामाशीष महतो की मृत्यु हो गई l जबकि घायल हरसद मिया को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया l वहीं,रामाशीष महतो के मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया l रामाशीष महतो की पत्नी चंपा देवी, पुत्र कृष्णा महतो और मुकेश महतो तथा पुत्रवधू कुंती देवी एवं पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल है l
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि अभी मृतक रामाशीष महतो के स्वजनों ने आवेदन नहीं दिया है ,,आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी l
यह भी पढ़े
नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल
कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्यायालय से मिली बड़ी राहत
सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्यक्ति घायल
PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल
बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन
राम जानकी पथ पर बोलेरो ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई
