अक्षय तृतीया पर भारतीयों ने बीस टन से भी अधिक सोना खरीदा
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
![]()
बेहद शुभ मानी जाने वाली ‘अक्षय तृतीया’ आज, रविवार 19 अप्रैल 2026 को (Akshaya Tritiya Gold Price LIVE Today) पूरे देश में मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन खरीदा गया सोना ‘अक्षय धन’ लाता है और समृद्धि का प्रतीक होता है। हालांकि, इस साल सोने की आसमान छूती कीमतों ने बाजार का रुख बदल दिया है। दिल्ली सर्राफा बाजार के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि, अक्षय तृतीया पर बाजार की रौनक थोड़ी कम है। हालांकि, शाम तक रौनक बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और जॉयलुक्कास जैसे प्रमुख ब्रांड्स में 22 कैरेट सोने का भाव 14,280 से 14,320 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार, ऊंचे दामों के कारण सोने की कुल बिक्री मात्रा (वॉल्यूम) में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन कुल व्यापार मूल्य पिछले साल के 16,000 करोड़ से बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ऊंची कीमतों के कारण निवेशक अब फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB), गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड जैसे सुरक्षित और पारदर्शी विकल्पों की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।
सुरक्षित खरीदारी के लिए 3 जरूरी टिप्स
- BIS लोगो: यह त्रिकोणीय निशान प्रमाणित करता है कि सोना भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जांचा गया है।
- शुद्धता ग्रेड: 22 कैरेट के लिए ’22K916′ और 18 कैरेट के लिए ’18K750′ का निशान अवश्य देखें।
- HUID नंबर: गहने पर दर्ज 6 अंकों के यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड को अपने मोबाइल में ‘BIS Care App’ के जरिए वेरीफाई करें।
इसके अलावा, असली सोने की पहचान के लिए आप ‘मैग्नेट टेस्ट’ या ज्वेलर से ‘कैरेट मीटर (XRF)’ मशीन पर शुद्धता की जांच भी करवा सकते हैं। हमेशा ऐसा पक्का बिल लें जिसमें HUID कोड, मेकिंग चार्ज और GST का पूरा विवरण शामिल हो।
: देश भर में अक्षय तृतीया पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, क्योंकि यह ‘कभी न घटने वाली समृद्धि’ का प्रतीक मानी जाती है. लोग इसे गहरी आस्था और आर्थिक महत्व के साथ मनाते हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने बताया कि सोना-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद रविवार को अक्षय तृतीया के दिन देश भर में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है. यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ रुपये के मुकाबले बड़ी वृद्धि दर्शाता है. कैट के अनुमान है कि अकेले दिल्ली में यह व्यापार लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का होगा.
अक्षय तृतीया पर देशभर में सोना-चांदी की बिक्री 20,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने दी है। खास बात यह है कि यह रेकॉर्ड कारोबार ऐसे समय में होने जा रहा है, जब सोना और चांदी दोनों की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया पर करीब 16,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार कीमतें बढ़ने के बावजूद कारोबार मूल्य में बड़ा उछाल देखा जा रहा है।
