Headlines

मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना इसका मुख्य उद्देश्य: जिलाधिकारी

मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना इसका मुख्य उद्देश्य: जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 37 मत्स्य शिकार एवं विपणन किट का किया गया वितरण:

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

छपरा  जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआरों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से सरकार लगातार योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। इसी क्रम में आज सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 37 मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट का वितरण किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना है।

 

इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की इस पहल से मछुआरों को न केवल आधुनिक साधन मिल रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी आय बढ़ाने का अतिरिक्त अवसर भी प्राप्त हो रहा है। स्वच्छ एवं सुरक्षित मछली की उपलब्धता से उपभोक्ताओं को भी ताजी और उचित मूल्य पर मछली मिल सकेगी। मत्स्य जल स्रोतों से बाजार तक सुरक्षित एवं हाइजीनिक रूप में मछली पहुंचने में मदद होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत सड़क किनारे, हाट- बाजार, चौक- चौराहों पर मछली बेचने वाले मत्स्य विक्रेताओं को चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है। किट में फेंका जाल, गिल नेट, हांडी, तराजू तथा इंसुलेटेड आइस बॉक्स जैसी आवश्यक सामग्रियां शामिल हैं।

इन उपकरणों के माध्यम से मछली को जल स्रोत से बाजार तक सुरक्षित और हाइजीनिक तरीके से पहुंचाना संभव होगा। लेकिन विशेष बात यह है कि इन किटों पर शत- प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जिससे लाभुकों को किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ेगा। इस अवसर पर सारण के उप मत्स्य निदेशक सुमन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार के अलावा अमृता रंजन, राजू कुमार, चंचला, आस्था मिश्रा सहित कई मत्स्य विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

हसनपुरा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़.

बाबा महेंद्र नाथ धाम में महाशिवरात्रि  राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह राठौर ने कराया महाभंडारा और विश्राम व्यवस्था

महाशिवरात्रि के अवसर पर मेंहदार महोत्‍सव आयोजित

15 फरवरी 📜  सुप्रसिद्ध कवयित्री ‘सुभद्रा कुमारी चौहान’ पुण्यतिथि 

Leave a Reply

error: Content is protected !!