Headlines

महाशिवरात्रि के अवसर पर मेंहदार महोत्‍सव आयोजित

महाशिवरात्रि के अवसर पर मेंहदार महोत्‍सव आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मंदिर मेहंदार के पूर्वी भिंडा पर शनिवार की शाम मेहंदार महोत्सव आयोजित की गई। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का विधीवत उद्घाटन डीएम विवेक रंजन मैतेय विधायक कर्णजीत सिंह, एसपी पूरण झा और मुखिया चंदा भारती ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि महोत्सव से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है जिससे उन्हें पहचान मिलती है और उनकी कला का प्रसार होता है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेयय ने कहा कि महोत्सव से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

 

धन्यबाद ज्ञापन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगभग 40 महोत्सव को आयोजन करती है। जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना व कलाकारों को मंच प्रदान करना। महोत्सव से सांस्कृतिक विकास होता है। मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के दौरान कई विकास योजनाओं की घोषणा की जिससे जिले का विकास होगा। इस मौके पर डीडीसी मुकेश कुमार, उप समहर्ता, जुली कुमारी, शालू, सुजीत कुमार सहित अन्य मौजूद है।

यह भी पढ़े

15 फरवरी 📜  विश्व हिप्पो (दरियाई घोड़ा) दिवस 🦛

15 फरवरी 📜 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस 

विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण प्रकिया में मोबाइल सबसे बड़ा बाधक

मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी झामू गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी झामू गिरफ्तार

शार्ट सार्किट से आग लगने चार घर जलकर राख

Leave a Reply

error: Content is protected !!