मशरक में भगवान परशुराम की जयंती उत्सव पूर्वक मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक मे रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय परशुराम के नारे गुंजते रहे। ऋषभ फैमिली रेस्टोरेंट सह विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार पाठक ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय, भाजपा विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र अधिवक्ता ऋतुराज सिंह, संगम बाबा, डब्लू ओझा एवं हरे राम शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया किया।
मौके पर मृतुंजय पाण्डेय, सुधांशु रंजन, जितेंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया संगम बाबा, आनंद पुष्कर, बिनोद तिवारी, शैलेन्द्र किशोर सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री, आचार्य नरेश कुमार सुमन, वार्ड पार्षद राजेश कुमार तिवारी, डब्लू ओझा, नवल किशोर ओझा, ओमप्रकाश तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, अमीत पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बक्सर के चर्चित गायक के के पंडित के गीत पर लोग खुब झुमें।
मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भगवान परशुराम के विचारों और आदर्शो पर चलकर अपने समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम में बक्सर के चर्चित गायक के के पंडित के भक्तिमय गायकी ने खुब तालियां बटोरी। इस अवसर पर आगंतुक मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम मे शामिल सभी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि हम किसी का अहित नही करेंगे पर अपने समाज का अपमान भी बर्दाश्त नही करेंगे। वही शिक्षा, संस्कार और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार के साथ – साथ समाज में शिक्षा संस्कार से विमुख रहने वाले लोगों का यथासंभव सहयोग करेंगे।
यह भी पढ़े
कृषक किस्म के संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
अक्षय तृतीया पर भारतीयों ने बीस टन से भी अधिक सोना खरीदा
