Headlines

मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों में सामग्री वितरित

मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों में सामग्री वितरित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से कचहरी रोड स्थित जिला परिषद परिसर में मछुआ कल्याण योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, उप मत्स्य निदेशक सुमन कुमार तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से लाभुकों को मत्स्य परिवहन वाहन, नाव और जाल प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत नौ लाभुकों को आइस बॉक्स सहित थ्री-व्हीलर वाहन उपलब्ध कराया गया। वहीं राज्य योजना के अंतर्गत सात मत्स्य पालकों को नाव एवं जाल वितरण पैकेज दिया गया। इसके अलावा 13 लाभार्थियों के बीच कास्ट नेट का वितरण किया गया। सामग्री मिलने के बाद लाभुकों में उत्साह देखा गया।
जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मत्स्य पालकों और मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मछली उत्पादन अधिक होने के बावजूद बाजार तक ताजी मछलियां पहुंचाने में कठिनाई होती है। आइस बॉक्स युक्त वाहन मिलने से अब उत्पादकों और व्यवसायियों को काफी सुविधा मिलेगी।
जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उप मत्स्य निदेशक सुमन कुमार ने बताया कि थ्री-व्हीलर आईस बॉक्स वाहन की लागत तीन लाख रुपये है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। नाव पैकेज योजना में 90 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
मौके पर मत्स्य विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार, प्रणव शंकर प्रवीण, मनोज कुमार और प्रशांत कुमार मौजूद रहें।

यह भी पढ़े

कांग्रेस ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर घोषित किया है,कैसे?

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

NEET पेपर लीक को लेकर चीन मॉडल की इतनी चर्चा क्यों?

ट्रंप के डबलगेम ने कैसे बढ़ाई दिल्ली की टेंशन?

एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

error: Content is protected !!