Headlines

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी जिला सिवान के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन हसनपुरा मंडल के उसरी बाज़ार स्थित बाबू पैलेस,जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित किया गया / कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महा अभियान एक संगठन पर्व है।

 

जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है भाजपा की विचारधारा कार्यकर्ताओ को आत्मसात करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता प्रशिक्षित होकर संगठन कार्य को अच्छा से करते हुए सरकार की योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाकर उसका लाभ दिलायेंगे।

राहुल तिवारी ने कहा कि आज के युवाओ को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर संगठन के बारे में प्रशिक्षण लेकर संगठन का कार्य कर रहे हैं ।

भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण 7 सत्र में संपन्न हुआ प्रातः 10:00 बजे पंजीकरण के साथ प्रारंभ हुआ सत्र वैचारिक अधिष्ठान,इतिहास विकाश,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,कार्य पद्धति अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभार्थियों को योजना के साथ जोड़ना, सोशल मीडिया,नमो ऐप,बूथ प्रबंधन, मान की बात, टिफिन बैठक आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम आदि सत्र की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं प्रशिक्षिण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजय चौधरी , दुर्गा लाल सोनी, लक्ष्मीकांत पाठक,अशोक दुबे, सैरभ कुशवाहा रघुनाथपुर विधानसभा के संयोजक मनोरंजन मिश्रा , धनंजय सिंह, जेपी पांडे, अनंत सैनी, श्रीमती बेबी गुप्ता, कविता देवी, कृष्ण मोहन प्रसाद, श्रीनिवास शाह, कृष्ण प्रसाद, बबीता कुमारी, सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

एसडीओ मढ़ौरा ने छापेमारी कर बंद मकान से बारह सिलेंडर बरामद किया

सिसवन की खबरें :  ई रिक्शा से गिरकर युवक हुआ घायल

 मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज

मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा 

घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात

हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG

Leave a Reply

error: Content is protected !!