Headlines

राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सीवान ब्लड डोनर क्लब सम्मानित

राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सीवान ब्लड डोनर क्लब सम्मानित

श्रीनारद मीडिया,  सीवान  (बिहार):


पावन भूमि गया जी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन के दौरान सीवान ब्लड डोनर क्लब को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भगत सिंह सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र  अमित आज़ाद द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री नीलेश वर्मा ‘नील’ ने कहा कि यह सम्मान पूरे सिवान जिले के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’, उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सचिव सतीश शर्मा, उपसचिव आशुतोष कुमार तथा टीम कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस सम्मान को अपने लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी निरंतर रक्तदान अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री सतीश शर्मा ने विशेष रूप से सिवान जिले के जागरूक युवाओं से सिवान ब्लड डोनर क्लब से जुड़ने की अपील की तथा भविष्य में सिवान की पावन धरती पर एक ऑल इंडिया ब्लड डोनर कॉन्फ्रेंस आयोजित कराने की योजना पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़े

एसडीओ मढ़ौरा ने छापेमारी कर बंद मकान से बारह सिलेंडर बरामद किया

सिसवन की खबरें :  ई रिक्शा से गिरकर युवक हुआ घायल

 मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज

मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा 

घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात

हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG

Leave a Reply

error: Content is protected !!