Headlines

भगवान राम-जानकी-लक्ष्मण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड महायज्ञ का हुआ समापन

भगवान राम-जानकी-लक्ष्मण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड महायज्ञ का हुआ समापन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 


मशरक थाना के समीप अवस्थित प्राचीन राम जानकी शिव मंदिर परिसर एक बार फिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया, जब यहां से पूर्व में चोरी हुई और बाद में बरामद भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियों की पुनः स्थापना को लेकर आयोजित दो दिवसीय अखंड महायज्ञ का विधिवत समापन हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए एक भावनात्मक क्षण भी बन गया।

मूर्तियों की वापसी के बाद पुनः प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ के मुख्य आचार्य सत्येन्द्र पांडेय ने यजमान पुजारी टुन्ना बाबा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना पांडेय की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कराया। हवन, पूजन और अन्य धार्मिक क्रियाओं के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान चन्द्रमा सिंह, राजीव पाठक, अतुल पांडेय, अंकित त्रिपाठी, राकेश महंत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। महायज्ञ के समापन के साथ ही मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया। महायज्ञ के समापन समारोह में भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूष भक्त मौजूद रहें। वहीं रिषभ रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर राजीव पाठक ने उपस्थित सभी आचार्य को अंग वस्त्र और अन्य सामान देकर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़े

‘M’ फैक्टर ने कैसे बंगाल का भविष्य तय किया?

घुसपैठियों पर होगा कड़ा ऐक्शन- पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा 200 पार,कैसे?

सिधवलिया की खबरें : सिकटीया कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में किशोर लपाता

Leave a Reply

error: Content is protected !!