22 किलो सोने चांदी के बिस्कुट, घर के कोने-कोने में छुपा कर रखे थे नोटों के पैकेट, रिटायर्ड आरटीओ के घर से 1.62 करोड़ कैश
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

यूपी विजिलेंस टीम ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जिस रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ आवास पर वह छापा मारेगी, वहां हर कोने में नोट ही नोट देखने को मिलेंगे। घंटों तक चली छापेमारी में 20 करोड़ के सोने-चांदी के बिस्किट और जेवर देखकर अफसर हैरान रह गए। 1.62 करोड़ रुपये नकदी भी मिली है।
इसके अलावा करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।ललित कुमार आगरा में एआरटीओ पद पर कार्यरत थे। अब वह लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। विजिलेंस टीम भारी पुलिसबल के साथ वहां पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। अभी तक घर से जितने जेवर, पैसे और प्रॉपर्टी के कागज मिले हैं, उनका कुल मूल्य 35 करोड़ बताया जा रहा है।
लखनऊ के अलीगंज में दो आलीशान मकान और प्लॉट, बालकगंज में प्लॉट, मोहनलालगंज में प्लॉट और दो जगह कृषि भूमि, इस्माइलगंज व वृंदावन योजना में प्लॉट और अंसल एपीआई में रिटायर्ड एआरटीओ के फ्लैट हैं। नोएडा के माहेश्वरी इंफ्राटेक और आम्रपाली स्प्रिंग मीडो में फ्लैट बुक है। सेक्टर-66 में जिस प्लॉट के दस्तावेज विजिलेंस को मिले हैं, उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नोएडा और लखनऊ के अलावा बाराबंकी और रायबरेली में भी कृषि भूमि बताई जा रही है,आपको बता दें कि मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले ललित कुमार रिटायर होने के बाद अलीगंज में रहते हैं। उनके खिलाफ 2024 में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। छापे के दौरान ललित कुमार के घर कई लॉकर मिले जिनमें नकदी, सोनी और चांदी के बिस्कट भरे हुए थे। इसके अलावा टोयोटा इनोवा कार, हुंडई आई 20 कार, रिवॉल्वर, कई बैंकों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स डिपॉजिट में करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के सुबूत मिले हैं।
यह भी पढ़ें
सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
पोखरा में स्नान करने के दौरान युवक का डूबने से हो गई मौत
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
