सिधवलिया की खबरें : सिवान और गोपालगंज में हुई दर्जनों चोरी के मामले का खुलासा
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर ओवरब्रिज के पास सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 राजेश कुमार ने सिवान और गोपालगंज में हुई दर्जनों चोरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार माधोपुर थाने के माधोपुर निवासी अनीश राम के रूप में हुई है।
इसके ऊपर पूर्व के दर्जनों मामले अपराध के दर्ज हैं l पुलिस ने उसके पास से करीब 1 लाख 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ के आधार पर सिधवलिया थाना क्षेत्र के लडौली निवासी रमेश सोनी के घर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए।
बरामद सामान में 4 मंगलसूत्र, 5 अंगूठी, सोने का लॉकेट, 15 जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के समेत कई अन्य आभूषण शामिल हैं। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनीश राम के विरुद्ध गोपालगंज और सिवान जिले के दर्जनों थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में टेक्निकल सेल, महम्मदपुर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद,सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा और बरौली थाना अध्यक्ष अलका सिंह और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है । एसडीपीओ ने बताया कि उनके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है जिनके पास से दो मोबाइल मिले हैं उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
शराब के नशे मे पांच आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने सिधवलिया थाने के बिशुनपुरा बाजार मे छापेमारी कर शराब के नशे मे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बिशुनपुरा के मुन्ना खान और बलिंद्र खरवार, बखरौर के सुरेश यादव, कुतलीपुर के रामप्रवेश चौरसिया और जलालपुर के अनिल प्रसाद साह शराब के नशे मे हंगामा कर रहे थे कि सूचना पाकर टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l
यह भी पढ़े
एसडीओ मढ़ौरा ने छापेमारी कर बंद मकान से बारह सिलेंडर बरामद किया
सिसवन की खबरें : ई रिक्शा से गिरकर युवक हुआ घायल
मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज
मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा
घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात
हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त
गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG
