Headlines

सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल

सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23 से 27 मार्च तक आयोजित 54 वी एच एफ आई सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय बिहार टीम में सारण से दो खिलाड़ी शामिल है । जबकि एक नेशनल रेफरी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में फेडरेशन द्वारा आमंत्रित है ।

नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण से तीन प्रतिभागियों के शामिल होने से लोगों में खुशी है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिहार टीम के उत्साहित खिलाड़ियों को बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा सहित अन्य ने रवाना किया ।

 

सारण जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस नेशनल प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए फेडरेशन के आमंत्रण पर सारण के चैनपुर मशरक निवासी राष्ट्रीय रेफरी रितेश कुमार सिंह पिता विजय सिंह प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए । रितेश पीएम श्री केवि में खेल प्रशिक्षक है ।

 

वही मशरक गोपालबारी गांव निवासी स्वर्णपदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह पिता मजिस्टर सिंह, जबकि धनौती पानापुर निवासी राजा कुमार सिंह पिता स्व रामबिलास सिंह बिहार टीम के साथ रवाना हुए ।

 

 

खिलाड़ियों के नेशनल के लिए चयन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए सारण हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह , उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया , राकेश कुमार सिंह , डॉ जितेंद्र सिंह के अलावे इंजीनियर ललित सिंह , ठाकुर विनोद सिंह अप्पू , सत्येंद्र तिवारी , रमेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।

यह भी पढ़े

मशरक में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मैरवा थाना  पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

 असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ?  स्‍थापना दिवस  पर विशेष

24 मार्च 📜  क्‍या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day) 

महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी 

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य

गोपालगंज में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या:बकाया वसूल कर बाइक से लौट रहे थे घर, घात लगाए बदमाशों ने की फायरिंग

बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!

इंटर परीक्षा-   मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस   में 465 अंक प्राप्‍त किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!