Headlines

अयोध्या में साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश: यूट्यूब पत्रकार पर परिवाद

अयोध्या में साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश: यूट्यूब पत्रकार पर परिवाद

लखनऊ हाईकोर्ट फौजदारी के बहुचर्चित वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह के द्वारा परिवाद हुआ दर्ज, ‘लमबरदारिन’ गिरिजा देवी समेत 10 आरोपी कोर्ट में घिरे

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

अयोध्या से बड़ी खबर — भरोसे को झकझोर देने वाला मामला!
धर्म नगरी अयोध्या में पत्रकारिता के नाम पर फैलाए जा रहे कथित झूठ और साजिशों का एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दहकती खबरें राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र व न्यूज़ चैनल अयोध्या की ब्यूरो चीफ नीलम सिंह ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर सनसनी मचा दी है। मामला उनके पिता स्वर्गीय राम सिंह हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें अब नया मोड़ आ गया है।
पीड़िता नीलम सिंह की ओर से लखनऊ हाईकोर्ट के चर्चित वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह द्वारा अयोध्या के सिविल जज (एसीजेएम) न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। इस परिवाद में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें यूट्यूब चैनल संचालक और पहले से चार्जशीटेड आरोपी भी शामिल हैं।

नामजद आरोपियों में शामिल हैं:
कांशीराम कॉलोनी निवासी यूट्यूबर राजू सिंह (चैनल: खबर दुनिया भर की), धर्मेंद्र सिंह (चैनल: इंडिया वाच भारती), केकेडी न्यूज़, टीवी हिन्दुस्तान नेशनल, देवेंद्र प्रताप (चैनल: इंडिया न्यूज दर्पण), सर्वोच्च दर्पण चैनल से जुड़े अरविंद यादव, अंकित श्रीवास्तव और शंकर श्रीवास्तव।

वहीं इस पूरे मामले की जड़ में बताए जा रहे साजिशकर्ता विजय सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी पलिया (इनायत नगर) को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा राम सिंह हत्याकांड में पहले से चार्जशीटेड महिला गिरिजा देवी उर्फ लमबरदारिन, नीतू सिंह और कर्मा बाई को भी कठघरे में खड़ा किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
नीलम सिंह का आरोप है कि इन सभी आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत यूट्यूब चैनलों का सहारा लेकर उनके और उनके परिवार के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाईं। बिना किसी ठोस साक्ष्य के हत्या जैसे गंभीर मामले में उनके ऊपर ही आरोप मढ़े गए, जिससे न केवल उनकी छवि धूमिल हुई बल्कि उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।

आरोप है कि गिरिजा देवी उर्फ लमबरदारिन, नीतू सिंह और कर्मा बाई द्वारा दिए गए कथित विवादित बयानों को यूट्यूब पत्रकारों ने बिना जांच-पड़ताल के प्रसारित किया और उसे सनसनीखेज बनाकर पेश किया। इससे पूरे क्षेत्र में अफवाहों का माहौल बन गया।

कानूनी कार्रवाई तेज — अब कोर्ट करेगा फैसला!
इस पूरे मामले में अदालत ने परिवाद दर्ज कर लिया है और अब आगे की सुनवाई में यह तय होगा कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल एक हत्याकांड से जुड़ा है, बल्कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर भी बड़े सवाल खड़े करता है।

बड़ा सवाल:
क्या यूट्यूब की आज़ादी के नाम पर किसी की छवि से खेलना जायज़ है?
क्या बिना साक्ष्य के खबर चलाना अब अपराध की श्रेणी में आएगा?
अयोध्या का यह मामला अब सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि सच्चाई बनाम अफवाह की जंग बन चुका है — जिस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े

महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का तृतीय एवं समापन दिवस संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत हुसैनगंज मंडल की कार्यशाला का आयोजन

सिधवलिया की खबरें : सलेहपुर में झोपड़ी के बथान में आग लगने से ढाई लाख की संपति जलकर राख

महिला सशक्तिकरण-उद्यम: ‘बनो उद्यमी’ से बदली 14 महिलाओं की तकदीर, बिहटा में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

मशरक जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो रिक्शा का अतिक्रमण , यात्री परेशान

सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!

रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल,सभी सीवान रेफर

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी

मांझी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!