Headlines

फौजी की चोरी  हुई बाइक 24 घंटे में बरामद

फौजी की चोरी  हुई बाइक 24 घंटे में बरामद

मोतिहारी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पीपराकोठी थाना पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुगौली स्थित पीएनबी बैंक परिसर से चोरी हुई एक आर्मी जवान की बाइक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस सफलता के बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी।

कार्रवाई के दौरान पांच बाइक बरामद इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल पाँच चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल रहे हैं।

 

इस पूरे अभियान में एसआई शशि सिंह और एसआई धनंजय कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात भर लगातार छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बाइक चोर गिरोह में हड़कंप मच गया है।

अन्य सदस्यों की पहचान कर छापेमारी, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर और भी चोरी की बाइक बरामद होने की संभावना है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर थाना पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

सोनपुर थाना पुलिस ने  लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विगत 24 घंटे में सारण पुलिस द्वारा 02 शराब भट्ठी सहित 2400 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 01 मोटरसाइकिल जप्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद 

सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

पावन वरुथिनी एकादशी व्रत आज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!