Headlines

मधेपुरा मधेपुरा में टॉप-10 अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद:शंकरपुर पुलिस ने 3 अन्य को भी दबोचामें टॉप-10 अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद:शंकरपुर पुलिस ने 3 अन्य को भी दबोचा

मधेपुरा में टॉप-10 अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद:शंकरपुर पुलिस ने 3 अन्य को भी दबोचा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा जिला पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में रविवार को सफलता मिली है। शंकरपुर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शंकरपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर प्रिंस कुमार (पिता: प्रमोद यादव, निवासी: काजरा) को पकड़ा।

उसके घर से एक देसी कट्टा, एक .303 बोर की राइफल और लगभग एक दर्जन जिंदा कारतूस पूर्व में बरामद किए गए थे।प्रिंस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस से बच रहा था।

 

शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एक अन्य मामले में जिरवा निवासी दिनेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दिनेश पर खेत से फसल चोरी का विरोध करने पर ग्रामीण किशोर कुमार के साथ मारपीट, गला दबाने और ₹2000 व मोबाइल लूटने का आरोप था। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने क्षेत्र में लंबित मामलों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अन्य एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े

फौजी की चोरी  हुई बाइक 24 घंटे में बरामद

रघुनाथपुर थाना पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

सोनपुर थाना पुलिस ने  लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विगत 24 घंटे में सारण पुलिस द्वारा 02 शराब भट्ठी सहित 2400 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 01 मोटरसाइकिल जप्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद 

सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

पावन वरुथिनी एकादशी व्रत आज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!