Headlines

मुजफ्फरपुर के सोना लूटकांड में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूटा सामान बरामद

मुजफ्फरपुर के सोना लूटकांड में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और लूटा सामान बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पिछले साल हुए चर्चित सोना लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था।

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवण और सहायक पुलिस अधीक्षक सरैया के नेतृत्व में टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी और मानवीय सूचना से मिली सफलता जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। इसी क्रम में सरैया थाना क्षेत्र के अरुण कुमार और अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए।

 

लूटा गया सामान भी बरामद गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए आभूषणों में पायल और कान के टॉप्स बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक देसी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पहले से कई मामलों में वांछित पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले से ही लूट और डकैती के मामलों में वांछित थे। इनमें जैतपुर थाना के लूट कांड और मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती मामले शामिल हैं।

 

अवैध हथियार को लेकर अलग केस दर्ज बरामद हथियार के मामले में जैतपुर थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा और अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े

फौजी की चोरी  हुई बाइक 24 घंटे में बरामद

रघुनाथपुर थाना पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

सोनपुर थाना पुलिस ने  लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विगत 24 घंटे में सारण पुलिस द्वारा 02 शराब भट्ठी सहित 2400 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 01 मोटरसाइकिल जप्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद 

सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

पावन वरुथिनी एकादशी व्रत आज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!