Headlines

 सीवान डीएम  ने  कृषि टास्क फोर्स की  बैठक  में कृषि एवं संबद्ध विभागों की  किया समीक्षा

 सीवान डीएम  ने  कृषि टास्क फोर्स की  बैठक  में कृषि एवं संबद्ध विभागों की  किया समीक्षा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
कृषि टास्‍क फोर्स की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी  विवेक रंजन मैत्रेय की अध्‍यक्षता में हुई, जिसमें कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।
बैठक की शुरुआत में वर्षा की स्थिति तथा आकस्मिक फसल योजना (Contingent Crop Plan) पर चर्चा की गई।
इसके पश्चात SMAM योजना वर्ष 2025-26 की समीक्षा की गई। कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) योजना के अंतर्गत 09 के लक्ष्य के विरुद्ध 07 की उपलब्धि प्राप्त होने की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने बैठक में दी।
बताया गया कि FMB का लक्ष्य पूर्ण रूप से प्राप्त कर लिया गया है।
जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की भी विस्तार से समीक्षा की गई। गन्ना फसल के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता पर चर्चा की गई तथा कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग को गन्ना फसल हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
गर्मी (गरमा) मौसम के लिए बीज वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), जिला उद्यान पदाधिकारी (DHO), जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO), जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

 

यह भी पढ़े

नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों की मजबूत नींव तैयार करने पर दिया गया बल

कुचायकोट के JDU विधायक पप्पू पांडेय को न्‍यायालय से  मिली बड़ी राहत

सिसवन की खबरें : मारपीट में तीन महिला सहित चार व्‍यक्ति घायल

PM के आगमन से पहले वाराणसी में छिनैती — अलर्ट के बीच अपराध, सुरक्षा पर बड़े सवाल

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारा टक्कर ,सदर रेफर

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक में कक्षा एक हेतु विद्या प्रवेश का हुआ आयोजन

 राम जानकी पथ पर बोलेरो  ने सरकारी स्कूल के चहारदीवारी से टकराई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!