सिधवलिया की खबरें : विद्युत स्पर्शाघात से युवती की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला महम्मदपुर थाने क्षेत्र के डुमरिया कुंवर टोला में बकरी चराने गई एक युवती की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l
बताया जाता है कि डुमरिया कुंवर टोला की शांति देवी की 28 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी खेत में बकरी चरा रही थी कि बगल में स्थित ट्रांसफार्मर से विद्युत फैल गया जिसके कारण अगल बगल की बकरियां एवं चरवाहे भाग निकले ,परंतु दुबली पतली युवती अनीता भागने में सफल नहीं हो पाई और बिजली की चपेट में आ गई l जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई l
वहीं,सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत की आपूर्ति बंद कराई l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l बता दें कि मृतिका के पिता की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है l घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है l
हत्या कांड की अभियुक्त महिला गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया बाजार से बुधवार को पुलिस ने हत्या कांड की एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान शाहजहां खातून के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि महिला गंगवा गांव में हुए हत्या कांड मामले में नामजद अभियुक्त थी। मामले में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे सिधवलिया बाजार से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
चांदपरना में ई-रिक्शा पलटने से दस घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव में बुधवार की संध्या बरातियों से भरी एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई-रिक्शा में सवार लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
घायलों में राजू कुमार दास, सोनम देवी, ममता कुमारी, राहुल कुमार, संदीप कुमार, बबलू कुमार, रिंकी, राहुल, ममता और सुमन शामिल हैं। घटना में चार बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़े
बिहार CM हाउस का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ‘एक अणे मार्ग’
कर्कटनुमा दुकान से फ्रूटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
सुनील बंसल को भाजपा का ‘इलेक्शन इंजीनियर’ कहा जाता है,क्यों?
छपरा में सड़क हादसे में यूपी के चार कलाकारों की मौत,6 गंभीर
सीवान में दिन दहाडे ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट
