Headlines

 शहजाद अली हत्याकांड में अन्य चार अभियुक्त गिरफ्तार

शहजाद अली हत्याकांड में अन्य चार अभियुक्त गिरफ्तार

अबतक 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी…

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवराजपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा दिनांक-30.05.26 को एक युवक, शहजाद अली, पिता-क्यामुद्दन शाह, साकिन-शिवराजपुर, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही दिनांक-30.05.26 को ही पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 एवं एफ.एस.एल. टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया तथा मामले की गहन जांच प्रारंभ की गई।

 

इस संबंध में बड़हरिया थाना द्वारा 07 नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर कांड सं0-230/26 दर्ज किया गया। घटना के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

 

पुनः कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकार उक्त हत्याकांड में अबतक कुल-05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। सभी दोषियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े

लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का  नाम किया रौशन

वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!