वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवां गांव में एन एच 331 मंगलवार की रात सड़क से गुजर रहे एक युवक को ट्रैकर ने कुचल दिया ।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई । मृतक नगवां नालबंद टोला निवासी शैफूल मिया का पुत्र कलाम मियां उर्फ लंगर बताया जाता है ।
घटना के सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जा में ले लिया तथा स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया टैंकर एवं चालक को हिरासत में ले थाना लाई है । पुलिस रात में ही शव को पोस्मार्टम में भेज दिया । घटना के बाद स्थानीय लोग कुछ समय सड़क पर बवाल काटते रहे सड़क यातायात बाधित करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के प्रयास से सड़क से शव को हटाया गया तथा यातायात बहाल किया गया । स्थानीय लोगो का मांग था कि मृतक को सरकार से मिलने वाले अनुदान राशि तथा पंचायत से मिलने वाला कबीर अंत्येष्ठि का लाभ मिले ।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बीडीओ भगवानपुर से मोबाइल पर संपर्क कर आश्वासन दिलाया कि प्रक्रिया के तहत अनुदान राशि का लाभ दिया जाएगा । जानकारी के अनुसार टैंकर मलमलिया ओवर ब्रिज से होकर भगवानपुर की ओर जा रहा था कि नगवां के पास हादसा हो गई ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा जप्त ट्रैकर एवं चालक सीतामढ़ी जिले के कुमा सिरिसिया निवास बाबू नंदन राय का पुत्र पीकेश कुमार पुलिस हिरासत में है । उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर यातायात थाना को भेज दिया जाएगा । मृत युवक को चार संतान है ।
बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था ।
यह भी पढ़े
सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां
रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा
घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्या
सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर
नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
