बलहा बाजार फायरिंग मामले के 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार
प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद, 5 लोग दुकानदार पर गोली चलाई थी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

भागलपुर के नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा बाजार फायरिंग के मामले में तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ, इस मामले में अब तक कुल छह अभियुक्तों को पकड़ा जा चुका है।यह घटना 25 मई 2026 को हुई थी, जब बलहा बाजार में दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दुकानदार के साथ मारपीट की और फायरिंग की थी।
इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम द्वारा पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में, 15 जून 2026 को कांड में संलिप्त अभियुक्त रम्पी यादव पुत्र झिंगो यादव, निवासी भ्रमरपुर, थाना: भवानीपुर, और प्रिंस झा उर्फ अनुभव शांडिल्य पुत्री बंटी झा उर्फ अजीत कुमार झा, निवासी नारायणपुर, थाना भवानीपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर, घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा माधव कुमार पुत्र सोहन कुमार झा, निवासी भ्रमरपुर, थाना: भवानीपुर के पास से बरामद किया गया। बरामद हथियार के संबंध में भवानीपुर थाना में एक नया कांड संख्या 145/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल
MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान
