Headlines

सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

वेतन कटौती व उत्पीड़न की शिकायत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में कार्यरत महिला एएनएम कर्मियों के द्वारा डीएम को आवेदन देकर वेतन कटौती, मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, कथित कमीशनखोरी तथा कार्यस्थल पर असुरक्षा का आरोप लगाया है। उसी मामले में बुधवार को जिलास्तरीय जांच टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

 

हालांकि जिलास्तरीय जांच टीम ने मीडिया मे कुछ भी बताने से इंकार किया। लेकिन महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि यू-विन पोर्टल पर बच्चों के पंजीकरण को लेकर उन पर गलत और फर्जी प्रविष्टियां करने का दबाव बनाया जाता है। कर्मियों का कहना है कि जब उन्होंने कथित रूप से गलत डेटा दर्ज करने से इनकार किया तो प्रतिशोध स्वरूप उनके वेतन में कटौती कर दी गई। आवेदन में अप्रैल माह के वेतन से लगभग 10 दिनों का भुगतान काटे जाने का भी उल्लेख किया गया है।

 

शिकायत में बीएमएन प्रियांशु प्रकाश एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पर लगातार मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार तथा नौकरी समाप्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कर्मियों का कहना है कि उन्हें अपमानजनक भाषा का सामना करना पड़ता है और भय के माहौल में काम करना पड़ रहा है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि लेबर वार्ड में कार्यरत प्रशिक्षित एएनएम कर्मियों को बिना स्पष्ट कारण वहां से हटाकर अन्य कर्मियों की तैनाती की गई, जबकि नियमित टीकाकरण केंद्रों का भी समुचित आवंटन नहीं किया जा रहा है।

 

महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल परिसर में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा शिकायत करने पर प्रताड़ित किए जाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। इससे वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।कर्मियों ने अपने आवेदन में सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार एवं बीएमएन प्रियांशु प्रकाश की उच्चस्तरीय जांच कराने, वेतन कटौती प्रकरण की जांच, यू-विन पोर्टल पर कथित फर्जी प्रविष्टियों के आरोपों की पड़ताल, महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की जांच तथा जांच अवधि के दौरान संबंधित अधिकारियों के स्थानांतरण या पद से हटाने पर विचार करने की मांग की है। साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने और भी गंभीर आरोप लगाएं हैं।

यह भी पढ़े

बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना 

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान

युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम 

कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

क्या US-Iran Deal से इजरायल बाहर है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!